फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire blows on contractor over minor matter, narrowly escaped

मामूली बात को लेकर ठेकेदार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire blows on contractor over minor matter, narrowly escaped
मामूली बात को लेकर ठेकेदार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

-पुलिस ने घटनास्थल से सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई। चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्वीया लाइन में मामूली बात को लेकर तीन युवकों की लेबर ठेकेदार से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की तीनों युवकों में से एक ने लेबर ठेकेदार पर देशी तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें ठेकेदार बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए सेलाकुई चौकी लाया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक से पूछताछ जारी थी।

जानकारी के अनुसार धूलकोट में रहने वाला राहुल पंवार(30) पुत्र सुरेंद्र निवासी धूलकोट सेलाकुई स्थित एक कंपनी में लेबर ठेकेदार है। सोमवार रात 10:15 बजे उसे कंपनी के सुपरवाइजर ने मिलने के लिए पूर्वीया लाइन में बुलाया। इस दौरान सुरवाइजर के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान सुुपरवाइजर और राहुल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुपरवाइजर के साथ आए एक युवक ने राहुल पर देशी तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सुपरवाइजर के साथ आए दो अन्य लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने सुपरवाइजर को पकड़ घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सुपरवाइजर को थाने ले आई। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से एक देशी तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed