फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fir should file on babar and meer banki for ram mandir 

राम मंदिर तोड़ने वाले बाबर और मीरबांकी पर दर्ज हो मुकदमा: इंद्रेश 

Sun, 07 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Sun, 07 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fir should file on babar and meer banki for ram mandir 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्ग दर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती पर नहीं, बल्कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए राम मंदिर तोड़ने वाले मुगल आक्रमणकारी बाबर और उसके सेनापति मीर बांकी पर होना चाहिए।

विज्ञापन


राममंदिर के लिए मुसलमान भाइयों को आगे आना चाहिए, ताकि इतिहास के पन्नों पर लिखा जाए कि भारत के मुसलमानों का श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए अमूल्य योगदान रहा।
विज्ञापन


पिरान कलियर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि बाबर मोहम्मद-बिन- कासिम भारत के मुसलमानों के रिश्तेदार नहीं थे। वे बाहरी और आक्रांता थे। उन्होंने हिंदुस्तान में मंदिरों को तोड़कर अपने नाम पर मस्जिदों का निर्माण करवाया। इस काम के लिए उन्होंने न केवल हिंदुओं को कत्ल किया, बल्कि देश में दंगे करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगों में हजारों मुसलमानों को भी जान गंवानी पड़ी। यही कारण है कि बाबर के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों की वजह से आज भी देश में दंगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दंगों को रोकना है तो अयोध्या में देश के मुसलमानों को आगे आकर राममंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना होगा। इंद्रेश कुमार ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, असीमानंद से जुड़े प्रकरण पर कहा कि हिंदू आतंकवाद कांग्रेस की देन है।

तीन तलाक पर जामिया विवि में कार्यक्रम

Fir should file on babar and meer banki for ram mandir 

गौरतलब है कि अजमर, मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में इंद्रेश कुमार का नाम भी चर्चा में आया था। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक असीमानंद और दूसरे आरोपियों ने  को साजिश को अंजाम देने से पहले इंद्रेश कुमार से बात की थी। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि मेरा इन मामलों में कोई हाथ नहीं था। ये कांग्रेस का षड्यंत्र था। मौके पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल, जिला संयोजक फरत सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम मंच की कार्यकारिणी की खबर का जोड़

तीन तलाक पर जामिया विवि में कार्यक्रम
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दिल्ली की जामिया विवि में मुस्लिमों के बीच दस मई को तीन तलाक पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन तलाक को खत्म करके इस पर कानून बनाने के लिए मुस्लिम छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा गाय बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंच के प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान 24 जून से देशभर में पद यात्रा करेंगे। कन्याकुमारी से शुरू होने वाली पदयात्रा अमृतसर तक जाएगी।

रमजान में चीनी सामान का बहिष्कार
मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा कि रमजान में मुसलमान भाइयों को चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस दौरान कार्यकर्ता मुसलमानों को बताएंगे कि चीनी सामान खरीदने से पाक को मजबूती मिलती है, क्योंकि चीनी भारत के विरोध में पाक का सहयोग दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed