फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR on uttarakhand bjp mla Inflammatory statement

BJP विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दिया था भड़काऊ बयान

Wed, 30 May 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 May 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
FIR on uttarakhand bjp mla Inflammatory statement
RAJKUMAR THUKRAL - फोटो : self

भडकाऊ बयान देने पर भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। चार दिन पहले ठुकराल ने रामनगर में भड़काऊ बयान दिया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ बयान के ज़रिये साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तराखंड से एक सिख पुलिसकर्मी द्वारा मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके जवाब में रुद्रपुर से बीजेपी विधायक ने भीड़ के हमले को जायज ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठुकराल ने कहा कि आखिर मुसलमान युवक मंदिर के पास आते ही क्यों हैं? उन्होंने कहा कि हिन्दूवादी संगठनों की उन लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, जो हिन्दू संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed