फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fir on three officers of bhel in haridwar

BHEL के तीन अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 22 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 22 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
fir on three officers of bhel in haridwar

अपात्र कंपनी को खतरनाक कूड़े के निस्तारण का ठेका देने के मामले में सीबीआई ने भेल कि तीन अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने भेल में डेरा डाल दिया है। सीबीआई के डेरा डालने के बाद भेल के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


 बताया जाता है कि मामला वर्ष 2014-2015 का है। भेल के कारखाने से निकलने वाले खतरनाक कूड़े को उठाने के लिए 46 लाख का ठेका अफसरों ने एक ऐसी कंपनी को दे दिया जो इस कार्य के लिए पात्र ही नहीं थी।
विज्ञापन


तीन माह में कूड़े का निस्तारण करना होता है। जितना कूड़ा उठना बताया गया उतना कूड़ा असल में था ही नहीं। आरोप है कि रकम भी कंपनी को एक सप्ताह में अदा कर दी गई। बताया जाता है कि इस मामले में सीबीआई ने देहरादून में पिछले माह सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी। मामले की पूरी जांच के लिए सीबीआई ने अब भेल में डेरा डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रिटायर हो चुके तत्कालीन जीएम आरयू प्रसाद, वर्तमान एजीएम वीके सक्सेना, सीनियर मैनेजर ए भाई सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।  


कूड़ा उठाने वाली कंपनी भारत रेडियो एंड इलेक्ट्रिक  वर्कस के प्रोपराइटर वीरेंद्र शर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। भेल का पक्ष जानने के लिए जब स्थानीय स्तर पर कुछ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई कुछ बोलने को राजी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed