फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Finland Support india for Article 370 Revoke from Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का मसला भारत का अंदरूनी मामला: फिनलैंड

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Finland Support india for Article 370 Revoke from Jammu and Kashmir
सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे फिनलैंड के राजदू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाए जाने और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिए जाने के बाद देश दुनिया में मची राजनीतिक हलचल के बीच फिनलैंड ने भी भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है। दुनिया के अन्य देशों की तर्ज पर फिनलैंड का भी मानना है कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। 

विज्ञापन


आईएसटीडी की ओर से ग्रॉफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे फिनलैंड के राजदूत एरिक एफ हॉल्स्ट्राम ने कहा कि वैसे तो अनुच्छेद 370 का हटाया जाना पूरी तरह से भारत का अंदरूनी मामला है लेकिन इसके बाद दक्षिण एशिया में जो राजनीतिक हालात बन रहे हैं वह चिंता का विषय है।

विज्ञापन

कहा कि भारत व पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का तनाव पूरे दक्षिण एशिया के लिए बड़ा खतरा है। दोनों देशों को अपने राजनीतिक मसलों को आपस में मिल जुलकर सुलझा लेना चाहिए।

कहा कि वे और उनका दूतावास अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद के हालात पर नजर बनाए हुए है। भारत व फिनलैंड के बीच रिश्ते सदैव अच्छे रहे हैं। दोनों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में मिलकर काम किया जा रहा है।

सेमिनार में डॉ. अलका मित्तल, डॉ. विजयशील गौतम, अजय अग्रवाल, डॉ. डीबी शास्त्री, डॉ. सीमा सांघी, डॉ. एससी पुरोहित, डॉ. एसके जैन, अनिता चौहान, अनूप कुमार आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed