फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fine on tourist company in valley of flower

फूलों की घाटी पहुंचे पर्यटकों पर 50 हजार जुर्माना, जानें क्यों कटा पर्यटकों का चालान

Tue, 07 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 07 Mar 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
fine on tourist company in valley of flower
valley of flower - फोटो : file photo

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में बिना अनुमति 13 विदेशी पर्यटकों को ले जाने पर दिल्ली की एक टूरिस्ट कंपनी का चालान किया गया। चालान जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


इन दिनों फूलों की घाटी शीतकाल में बंद है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में आने के कारण यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। चार मार्च की दोपहर को गंगा व्यू होलीडे दिल्ली का एक टूर ऑपरेटर बिना अनुमति के 13 विदेशी पर्यटकों को फूलों की घाटी के मुख्य ट्रैक घांघरिया तक ले गया और वहीं रुक गया। 
विज्ञापन


पांच मार्च को जब दल फूलों की घाटी जाने लगा तो नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली। इस पर वह घांघरिया रवाना हुए और दल को फूलों की घाटी जाने से रोक दिया। बिना अनुमति फूलों की घाटी रेंज में जाने पर उनका 50 हजार का चालान किया गया। चालान जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क के रेंज अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि गंगा व्यू होलीडे दिल्ली के एक टूर ऑपरेटर के साथ 13 विदेशी पर्यटकों का दल फूलों की घाटी की सैर के लिए निकला था। बिना अनुमति घाटी रेंज में जाने पर टूर कंपनी गंगा व्यू होली डे का पचास हजार का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed