फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fine on jal sansthan.

जल संस्थान भरेगा 25 हजार हर्जाना

Tue, 19 May 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 May 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
fine on jal sansthan.

पेयजल आपूर्ति को लेकर कई बार की गई शिकायत का संज्ञान न लेना देहरादून जल संस्थान को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने विभाग को जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने और पीड़ित उपभोक्ता को 25 हजार रुपए क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। वहीं, शासन को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

शांति विहार कॉलोनी, माजरा निवासी रीटा ने छह मार्च 2014 को जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी कालोनी में पेयजल लाइन बहुत पुरानी है, जिससे पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, एडीबी द्वारा सीवर लाइन बिछाने के काम के दौरान पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दूषित पानी आ रहा है। बताया गया कि इस संबंध में एडीबी के कार्यालय से कई बार अनुरोध किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जल संस्थान पित्थुवाला के अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया था कि कालोनी की प्लास्टिक की पाइप लाइन दो इंच की जगह छह इंच की कर दिया जाएगा। लेकिन, यह भी नहीं हुआ। रीटा ने पेयजल आपूर्ति सही न होने के चलते बच्चों के स्कूल जाने और पति के कचहरी पहुंचने में देरी होने की शिकायत भी की थी।


उपभोक्ता फोरम में सुनवाई के दौरान अधिशासी अभियंता पीडी पोखरियाल ने कहा कि पेयजल लाइन एडीबी द्वारा क्षतिग्रस्त की गई है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बलवीर प्रसाद और सदस्य अलका नेगी ने अपने संयुक्त फैसले में कहा कि सुनवाई में यह सामने आया कि जल संस्थान और एडीबी में तालमेल नहीं है, अगर तालमेल हो तो जहां जनता को सुविधा मिलेगी। वहीं सरकारी धन की भी बचत होगी।

ईई के वेतन से होगी कटौती
जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने फैसले में कहा कि क्षतिपूर्ति की धनराशि मामले में दोषी अधिशासी अभियंता के वेतन से काटी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed