{"_id":"7a88da0bded4d58687b1926d5520a9e6","slug":"fine-on-beer-and-wine-seller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर, शराब महंगी बेचने पर चला डीएम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर, शराब महंगी बेचने पर चला डीएम का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय से देर तक और ओवर रेट पर शराब बेचने पर जिलाधिकारी ने सात दुकानों को एक से तीन दिन तक के लिए निलंबित किया है। इन दुकानों के ठेकेदारों पर पांच पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने और देर रात तक शराब बेचने की शिकायत की जांच डीएम ने आबकारी विभाग को सौंपी थी। विभाग ने आबकारी निरीक्षकों को एक-दूसरे के क्षेत्र की दुकानों पर कस्टमर बनाकर भेजा तो शिकायतें सही मिली।
विज्ञापन
12 बजे के बाद खुली मिली दुकान
बल्लूपुर स्थित देशी शराब की दुकान रात 12:20 बजे तक खुली मिली, ग्राहक को बीयर ओवर रेट पर बेची गई। इस पर जिलाधिकारी ने दुकान के अधिकृत ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाकर 27 से 29 फरवरी तक शराब की दुकान को निलंबित किया है।
विज्ञापन
पांच हजार जुर्माना
डालनवाला स्थित मदिरा की दुकान, विदेशी मदिरा की डाकपत्थर, कारगी चौक, शास्त्रीनगर, कांवली रोड और राजपुर रोड दो की दुकानों में भी दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब या बीयर बेचते पकड़े गए। इस पर अलग अलग दुकानों के अधिकृत ठेकेदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। दुकान 27 फरवरी को एक दिन निलंबित रखने से दंडित किया है। निलंबन वाले दिनों में दुकानों को बंद रखना होगा।