फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fine of imposed on 35 property owners in Patel Nagar

Dehradun News: पटेलनगर में 35 भवन स्वामियों पर 3.50 लाख जुर्माना

Sat, 10 Oct 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Fine of imposed on 35 property owners in Patel Nagar
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 500 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने समेत अन्य अनियमितताएं मिलने पर 35 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्धता के आधार पर छह लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शनिवार को पटेलनगर कोतवाली की अलग-अलग टीमों ने लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला और पाम सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस ने मलिन बस्तियों के साथ पॉश कॉलोनियों में भी बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जांच की। इसके अलावा पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर बाहर चल रहे 12 लोगों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

---------------------
डेयरी और गोदामों में भी छापेमारी
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर खाद्य पदार्थों का भंडारण करने वाले स्थानों, डेयरी और गोदामों में भी औचक छापेमारी की। इसका उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाना है। अभियान के दौरान छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article