{"_id":"672c494f0819fd41d10a447b","slug":"finance-businessman-shot-dead-under-suspicious-circumstances-in-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime News: फाइनेंस कारोबारी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, दोस्त से मिलने के लिए थे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime News: फाइनेंस कारोबारी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, दोस्त से मिलने के लिए थे गए
Thu, 07 Nov 2024 12:31 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:31 PM IST
सार
रुड़की में एक फाइनेंस कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उसकी पिस्टल भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के एक फाइनेंस कारोबारी की संदिग्ध हालत में सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के पास मिलने गए थे। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। साथ ही फाइनेंस कारोबारी के दोस्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से दो पिस्टल बरामद हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि गोली दोनों में से किस पिस्टल से चली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलौर क्षेत्र के गांव की लिब्बरहेड़ी निवासी 40 वर्षीय विवेक शर्मा रुड़की के आजादनगर नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी निवासी एक दोस्त के साथ रुड़की में फाइनेंस का कारोबार कर रखा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 11:00 वह अपने दोस्त के घर गए थे।
विज्ञापन
मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया
इस दौरान संदिग्ध हालात में उनके सिर में गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तीन गोली चली। इनमें से एक गोली फाइनेंस कारोबारी को लगी है। जबकि दो और खाली खोखे भी मिले हैं। वहीं, सूचना मिलते सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बीमा लेने की कोशिश नाकाम...पति ने 70 साल की पत्नी को 56 का बताया, फिर इस तरह सामने आई सच्चाई
उधर, पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर और उसकी पिस्टल भी कब्जे में ली है। पुलिस मृतक के दोस्त से गहनता से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मौके पर तीन गोली चली है। इनमें से एक गोली मृतक के सिर में लगी हुई है जबकि मौके पर दो खाली खोखे भी बरामद हुए हैं। मृतक के पास भी लाइसेंसी पिस्टल थी। जबकि मृतक के दोस्त के पास भी लाइसेंसी पिस्टल है।