फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   film festival in dehradun

बेटी ही नहीं बेटों को भी सिखाएं तहजीब

Sat, 29 Mar 2014 04:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Mar 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
film festival in dehradun

महिला समाख्या और वॉयलेंस अगेंस्ट वूमेन नेटवर्क की ओर से सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन शुक्रवार को ‘बवंडर’ और ‘अर्थ’ दिखाई गईं।

विज्ञापन


फिल्म के बाद हुई गोष्ठी
‘बवंडर’ में भंवरी बलात्कार कांड की कहानी दिखाए जाने के बाद इस पर गोष्ठी कराई गई। ‘अर्थ’ दिखाए जाने के बाद महिलाओं के मन में पनपने वाले असुरक्षा के भावों पर चर्चा हुई। फिल्मों के बाद दर्शकों के साथ सवाल-जवाब का खुला सेशन रखा गया।
विज्ञापन


पढ़ें, मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, यहां मिलेगी दवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्रा ने पूछा कि महिलाओं के प्रति सम्मान की नींव कैसे रखी जाए। वक्ताओं का जवाब था कि एक मां का कर्तव्य है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना। जिस तरह वह बेटी को अच्छी आदतें सिखाती है, देर रात बाहर रहने को मना करती है, ठीक यही बातें बेटे को भी बताएं।

फिल्मों में निर्देशक डाल देते हैं बेवजह मसाला
‘बवंडर’ की लेखिका सुधा अरोड़ा का कहना था कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों में भी निर्देशक मनमुताबिक मसाला डाल देते हैं। महिलाओं के हालात और उनसे बर्ताव की असलियत छुपा लेते हैं। फिर ऐसे दृश्य फिल्मों में कंकड़ की तरह चुभते हैं।


पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

सुधा के मुताबिक वर्ष 1995 में राजस्थान में हुए भंवरी बलात्कार के बाद पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो कई लेख लिखे। वर्ष 2000 में भंवरी पर फिल्म की कहानी लिखने को कहा गया। मैंने हूबहू वही लिखा, जो भंवरी के साथ हुआ।

वर्ष 2001 में फिल्म तैयार हुई तो इसे देखने के बाद हैरान रह गई। जो दृश्य फिल्म का अहम हिस्सा हो सकते थे, वो थे ही नहीं।

निर्भयाकांड याद कर सिहर उठती हूं: असीमा
‘कलर्स’ चैनल पर ‘मोहे रंग दे, बैरी पिया’ जैसे सीरियल्स में काम करने वाली असीमा भट्ट ने बताया कि निर्भया कांड पर एक न्यूज चैनल ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई। इसमें आवाज मेरी थी।

पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

रूंधे गले से असीमा ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री ने मुझे पूरी तरह झकझोर दिया। जब भी वह कांड याद आता है, बेहद परेशान हो जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed