फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fill up Garhwal University Examination Form

इस तिथि तक भरें गढ़वाल विवि के परीक्षा फॉर्म

Fri, 17 Nov 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Nov 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Fill up Garhwal University Examination Form

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय की है।

विज्ञापन


इसके बाद फॉर्म भरने वाले छात्रों को एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। फॉर्म का प्रिंटआउट कालेज में जमा कराने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तय की गई है।

गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति डॉ.डीएस नेगी की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि अधिसूचना के मुताबिक प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 20 नवंबर तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन


 इसके तहत न केवल स्नातक बल्कि परास्नातक के फॉर्म भी शामिल हैं। इसके अलावा पर्यावरण विज्ञान व एलिमेंट्री बुक कीपिंग की छूटी हुई परीक्षा भी विवि ने दोबारा देने का मौका दिया है। छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भरकर उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने कालेज में 25 नवंबर तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को अंतिम मौका
गढ़वाल विवि ने स्नातक स्तर पर द्वितीय और तृतीय वर्ष के उन छात्रों को परीक्षा देने का आखिरी मौका दिया है, जिन्होंने अभी छह वर्ष कोर्स अवधि पूरी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed