फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   File a case against those who encroach on rivers, drains and government lands

पुलिस और प्रशासन ने भाकियू के कार्यकर्ताओं को डीएम कार्यालय कूच से रोका

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
File a case against those who encroach on rivers, drains and government lands
वन विभाग, एमडीडीए, रेरा और पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें ट्रांसपोर्टनगर स्थित यूनियन के कार्यालय के पास ही रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी वार्ता डीएम और मुख्यमंत्री से कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए कूच की तैयारी की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूनियन के संस्थापन सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में सदस्य ट्रांसपोर्टनगर स्थित यूनियन कार्यालय में एकत्रित हुए। जैसे ही किसानों ने वहां से डीएम कार्यालय के लिए कूच किया तो जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और पुलिस से सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई जाएगी और डीएम के सामने भी उनकी मांगों को रखा जाएगा। आश्वासन के बाद यूनियन ने अपना कूच रोक लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर एक-दो दिन में ऐसा नहीं हुआ तो 18 दिसंबर को 27 राज्यों के किसान देहरादून में एक महापंचायत आयोजित करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रामपुर गांव में 150 हरे पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई करने, एमडीडीए, रेरा में चल रही रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने, गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने, एमएसपी कानून बनाने, अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान अरुण शर्मा, अमन सिंह, मैनुद्दीन इमाम हसन, पदम सिंह, राजेश कश्यप, अशोक चौधरी, सरदार सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed