फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   File a case against those who encroach on rivers, drains and government lands

सरकारी जमीनों के साथ ही नदी, नाले पर कब्जा करने के साथ ही कर डाले निर्माण, डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
File a case against those who encroach on rivers, drains and government lands
ब्रह्म्वाला में निरीक्षण करती जिलाधिकारी सोनिका। संवाद - फोटो : DEHRADUN
नदी, नालों के साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और अवैध निर्माण की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को ब्रह्मवाला सहस्रधारा रोड और सेंधवाली धोरण का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कब्जा करने वालों पर केस दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई लोगों ने नदी, नाले की जमीन को कब्जाने के साथ ही अवैध रूप से निर्माण कर लिए हैं। इस पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस दौरान उन्हें सेंधवाली धोरण में बिना अनुमति प्लॉटिंग किए जाने की भी शिकायत मिली। जिस पर डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि का सीमांकन करने के साथ ही अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि सरकारी जमीनों को चिह्नित करने के साथ ही उनका सीमांकन किया जाए। साथ ही खूंटीं गाड़ी जाएं, जिससे सरकारी जमीनों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीनों पर मिला कब्जा तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी जमीनों पर कब्जे पाए गए तो संबंधित अधिकारी, क्षेत्रीय पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के साथ ही अवैध निर्माण किए जाने की शिकायतें लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम में भी दर्ज कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी के स्तर से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी जारी किए जाते हैं लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों के स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed