{"_id":"604137d58ebc3ecbad66b111","slug":"fighting-between-cadets-in-ima-city-news-drn3726713197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः मामूली विवाद को लेकर आईएमए कैडेट्स में मारपीट, कइयों को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः मामूली विवाद को लेकर आईएमए कैडेट्स में मारपीट, कइयों को आईं चोटें
Fri, 05 Mar 2021 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बुधवार रात को मामूली विवाद के बाद कैडेट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई कैडेटों को चोटें भी आई हैं। आईएमए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईएमए प्रशासन का कहना है कि मामले में दोषी कैडेटों के खिलाफ अकादमी के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आईएमए में भारतीय कैडेटों के साथ ही मित्र देशों के कैडेट भी प्रशिक्षण लेते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को मामूली बात को लेकर कैडेटों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लग गए। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट में कई कैडेटों को चोटें आई हैं। आईएमए प्रशासन ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात को प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट हुई थी। आईएमए प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अकादमी के नियमों के हिसाब से दोषी कैडेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है मारपीट में मित्र देशों के कैडेट भी शामिल थे। हालांकि, आईएमए प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन