फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fighting again between two groups of eunuchs, two cases against Rajni Rawat

Dehradun News: किन्नरों के दो गुटों में फिर मारपीट, रजनी रावत पर दो मुकदमे

Mon, 15 Apr 2024 05:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting again between two groups of eunuchs, two cases against Rajni Rawat
देहरादून। किन्नरों के दो गुटों में एक बार फिर विवाद हो गया। बधाई मांगने के विवाद में एक किन्नर के साथ मारपीट का आरोप किन्नर रजनी रावत पर लगा है। रजनी रावत के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वसंत विहार और पटेलनगर पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मामले में शिकायत किन्नर निशा चौहान ने की है। निशा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को पित्थूवाला स्टेट बैंक कॉलोनी में बधाई मांगने गई थीं। उसी वक्त वहां पर रजनी रावत गुट के लोग आ गए। उन्होंने एकाएक निशा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 30 से ज्यादा लोगों ने निशा को चाय बागान में बांध दिया और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि रजनी रावत का अपने गुट के लोगों को फोन आया और कहने लगी कि निशा के हाथ पैर तोड़कर वहीं बगीचे में डाल दो। इसके बाद गाड़ी में डालकर निशा को वसंत विहार थाने ले गए। यहां से उसे आईएसबीटी चौकी ले जाया गया।
विज्ञापन






आरोप है कि रजनी रावत भी आईएसबीटी चौकी में आईं। उन्होंने भी डरा धमकाकर बिना निशा की मर्जी के कागज पर लिखवाया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। निशा का कहना है कि बीते नौ सालों से उसके साथ रजनी रावत गुट के लोग बार-बार मारपीट करते आ रहे हैं। उन्हें उच्च न्यायालय से सुरक्षा के आदेश भी हो गए थे। बावजूद इसके उनके खिलाफ यह रवैया जारी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि निशा चौहान की शिकायत पर रजनी रावत और उसके गुट के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, वसंत विहार में इसी तरह की एक घटना सात फरवरी की बताई गई है। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि इस मामले में रजनी रावत, राम प्रसाद और अमिर उर्फ नगमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed