{"_id":"57fdaa444f1c1be63c28e0bb","slug":"fighters-heirs-will-get-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिलेगी पेंशन
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Oct 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शासन ने स्वाधीनता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए चार हजार रुपए मासिक पेंशन लागू कर दी है।
विज्ञापन
यदि स्वतंत्रता सेनानी की विधवा जीवित है तो उसे यह पेंशन मिलेगी। यदि किसी सेनानी की विधवा जीवित नहीं है तो उस परिवार के सबसे बड़े बेटे को यह पेंशन मिलेगी।
प्रदेश के प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का आदेश भेजा है। पिथौरागढ़ जिले में ही इस योजना से 215 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
शासन के इस आदेश में कहा गया है कि पेंशन सेनानी परिवार की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारी और उनकी मृत्यु होने पर उनकी विधवा को मिलेगी। उसके बाद किसी भी आश्रित को पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
स्वाधीनता सेनानी आश्रित संगठन ने इस पेंशन योजना के फॉर्म भराने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में अब सिर्फ दो ही स्वाधीनता सेनानी जीवित हैं जबिक सेनानियों की 20 विधवाएं ही जीवित हैं।