{"_id":"669e11da3ed1a8a927050e82","slug":"fight-between-women-over-begging-in-roorkee-piran-kaliyar-dargah-premises-uttarakhand-news-in-hindi-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दरगाह परिसर में भिड़ी महिलाएं, भीख मांगने को लेकर हुई मारपीट, पीआरडी जवानों के रोकने पर भी नहीं रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दरगाह परिसर में भिड़ी महिलाएं, भीख मांगने को लेकर हुई मारपीट, पीआरडी जवानों के रोकने पर भी नहीं रुकीं
Mon, 22 Jul 2024 02:11 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:11 PM IST
सार
रुड़की पिरान कलियर स्थित दरगाह परिसर में अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मारपीट करतीं महिलाएंं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुड़की पिरान कलियर स्थित दरगाह परिसर में भीख मांगने को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पीआरडी के जवानों ने आपस में मारपीट कर रही महिलाओं में बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन महिलाएं रुकी नहीं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं में बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह परिसर में आए दिन महिलाओं में भीख मांगने को लेकर मारपीट होती है। इस बाबत दरगाह प्रशासन और पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रिश्ते शर्मसार: दादा ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मासूम ने मां को सुनाई आपबीती; केस दर्ज
विज्ञापन
बावजूद महिलाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने भीख मांगने वाली महिलाओं को दरगाह परिसर से हटाने की मांग की है। कलियर थाना अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस बाबत दरगाह प्रशासन से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी।