फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight between tourists and shopkeepers in Kamptee Fall mussoorie

मसूरी: कैम्पटी फॉल में पर्यटकों और दुकानदारों के बीच मारपीट, हिरासत में लिए चार लोग 

Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Fight between tourists and shopkeepers in Kamptee Fall mussoorie
पर्यटकों और दुकानदारों में झड़प - फोटो : अमर उजाला

मसूरी के कैम्पटी फॉल में पानी में तैरने वाली ट्यूब फटने के बाद स्थानीय दुकानदारों और पर्यटकों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने पर्यटक महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस संबंध में पर्यटक धर्मेन्द्र राणा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कैम्पटी फॉल थाना अध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से पर्यटकों का दल कैम्पटी फॉल पहुंचा।

विज्ञापन

यहां पर पानी में तैरने वाली ट्यूब फटने के बाद पर्यटकों और ट्यूब दुकानदार से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अन्य दुकानदार आ गए और पर्यटक दिल्ली निवासी धर्मेन्द्र राणा की पिटाई शुरू कर दी।

यह देख धमेंन्द्र के साथी और परिजन बचाव के लिए दौड़े, लेकिन दुकानदारों ने कई लोगों को फॉल में धकेल दिया। मामले में धर्मेन्द्र राणा की तहरीर के आधार पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed