फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between hotel staff and kedarnath pilgrims 

केदारनाथ तीर्थयात्रियों से भिड़ा होटल का स्टाफ, बीच-बचाव में आए पुलिसवाले को जड़ा थप्पड़

Thu, 01 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 01 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
fight between hotel staff and kedarnath pilgrims 

केदारनाथ में मंगलवार को होटल में हुए विवाद में एक होटल मालिक और उसके कर्मियों ने तीर्थयात्रियों की जमकर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने होटल कर्मियों को समझाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी को तमाचा ही नहीं जड़ा बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। मामले में केदारनाथ पुलिस चौकी में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। पहला और दूसरा मुकदमा यात्रियों और पुलिस कर्मी ने होटल मालिक, उसके दो कर्मियों और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है, जबकि तीसरा मुकदमा होटल मालिक ने पुलिस कर्मी के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गत दिवस मंगलवार को बिहार के बल्ड़ीहा, जयनगर, मधुबनी से राम चंद्र राय, अवध किशोर शाह, बीरेंद्र शाह, मिश्री लाल चौधरी, देव करण राय, राम शरण राय और राज कुमार चौधरी बाबा केदार के दर्शनों को मंदिर पहुंचे थे। पूर्वाह्न 11 बजे बाबा के दर्शन के उपरांत वे सभी मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे पैदल मार्ग पर एक होटल में चाय, नाश्ता के लिए बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक यात्री ने अपनी बोली में पानी का गिलास लाने को कहा, जिससे होटल कर्मी भड़क गया और यात्री से बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर होटल कर्मी ने यात्री को थप्पड़ जड़ दिया, यही नहीं होटल के दूसरे कर्मी ने लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे यात्री जमीन पर गिर गया।
 

दूसरा यात्री अपने साथी को बचाने को बढ़ा तो होटल कर्मी ने उसकी गाल पर जोर का घूंसा जड़ दिया। तभी तीसरा यात्री दौड़ता हुआ मंदिर में पहुंचा और वहां लाइन को व्यवस्थित करने में जुटे पुलिस कर्मी से बचाने की गुहार लगाई।

fight between hotel staff and kedarnath pilgrims 
demo pic - फोटो : demo
पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा। उसने होटल कर्मियों को समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस कर्मी से ही उलझ पड़े। इसी बीच पीछे से किसी ने पुलिस कर्मी के गाल पर तमाचा जड़ दिया। जब तक पुलिस कर्मी समझ पाता, दो अज्ञात लोग जवान की वर्दी फाड़ने पर आमादा हो गए। पुलिस कर्मी को चोटें भी आई हैं।

शोर-शराबा सुनते ही वहां मौजूद अन्य यात्री और तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों ने होटल मालिक के समर्थन में हंगामा काटा। थाना चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित यात्री ने होटल मालिक पर 11 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया।

इसके बाद पीड़ित यात्री ने होटल मालिक और उसके दो कर्मियों पर गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पुलिस कर्मी ने भी तीन अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में चौकी में मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं, होटल मालिक ने भी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि एक होटल कर्मी को भी चोट आई  है, जिसका मेडिकल कराया गया है। चौकी प्रभारी पाठन ने बताया कि तीनों मुकदमों में जांच शुरू कर दी गई है।

केदारनाथ में यात्रियों के साथ मारपीट का मामला गंभीर है। इन्हीं यात्रियों के सहारे यात्रा चल रही है। जो भी व्यक्ति यात्रा का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। तीनों मुकदमों में गंभीरता से जांच की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस जवान के साथ भी मारपीट और वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई है।  
-पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed