फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fifth accused absconding in the murder of a young man

युवक की हत्या में फरार चल रहा पांचवा आरोपी

Thu, 16 Jul 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused absconding in the murder of a young man
सिडकुल पुलिस ने हरियाणा के युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय को दबोच लिया है। संजय इस हत्या में पांचवां आरोपी था, जबकि चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुरुक्षेत्र हरियाणा के गोविंदगढ़ निवासी जितेंद्र यहां रोशनाबाद के पास आन्नेकी गांव में अपने रिश्तेदारों के घर रहता था। बीते मई में रिश्तेदारों ने परिवार की एक लड़की को भगाने का प्रयास का आरोप लगाते हुए, उसके साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के बाद जितेंद्र की मौत हो गई थी। युवक की हत्या के मामले में रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बृजेश, नरेश, लाभ सिंह और सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि संजय फरार चल रहा था। एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संजय को आन्नेकी के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय से थाने में पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed