{"_id":"63e8795e2e19e6f49a05f1fa","slug":"fierce-fire-in-nainital-mallital-market-fire-broke-out-in-three-shops-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: मल्लीताल बाजार में भीषण अग्निकांड, दुकानों से आग की लपटें उठती देख मचा हड़कंप, जान बचाने को भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: मल्लीताल बाजार में भीषण अग्निकांड, दुकानों से आग की लपटें उठती देख मचा हड़कंप, जान बचाने को भागे लोग
Sun, 12 Feb 2023 04:13 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:13 PM IST
सार
मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में मोबाइल की बंद दुकान में रविवार सुबह आग भड़क गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख यहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
नैनीताल मल्लीताल बाजार में भीषण अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के मल्लीताल बाजार में रविवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। होटल में धुआं भरा तो पर्यटकों और होटल कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इस हादसे में तीन दुकानें जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
शहर के मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में मोबाइल की बंद दुकान में आग भड़क गई। सबसे पहले क्षेत्रीय चौकीदार ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत लोगों को जानकारी दी। कुछ ही पल में देखते ही देखते तीन दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKPSC Papers: पटवारी-जेई भर्ती परीक्षा में 56 नकलची अभ्यर्थियों की सूची जारी, आगामी परीक्षाओं में नहीं बैठेंगे
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आसपास के कुछ भवनों में भी भारी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामियों के साथ दमकल विभाग नुकसान के आकलन कर रह है।