फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fierce fire broke out in house in Uttarkashi fire brigade and SDRF team controlled

Uttarkashi: दो मकानों में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, पांच परिवार हुए बेघर

Thu, 02 Mar 2023 11:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:09 PM IST
सार

मोरी के एक घर पर आचनक आग लग गई। यहां चार परिवार रहते थे। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है। जिनका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in house in Uttarkashi fire brigade and SDRF team controlled
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोरी ब्लाक के दूरस्थ स्वीचाण गांव में बुधवार रात दो आवासीय मकानों में अचानक आग लग गई। वहां रह रहे पांच परिवारों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। इस दौरान घर में रखा सारा सामान व नकदी जलकर राख हो गई। आग में एक मवेशी भी जल गया। साथ ही सेब के करीब 85 पेड़ भी जल गए। अग्निकांड से पांच परिवार बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन


बीते बुधवार मध्य रात्रि करीब एक बजे मोरी की सिंगतूर पट्टी के दूरस्थ स्वीचाण गांव में एक आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उनकी चपेट में दूसरा मकान भी आ गया। आग देखकर घरों में सो रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने भागकर बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन


Uttarakhand: समूह-ग भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर, नियमावली बनाने को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मोरी थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड में आजन सिंह, सुंदर सिंह, घुंघर सिंह, प्रताप सिंह व विनीत सिंह का घरेलू सामान, नकदी, जेवर और एक बैल आग में जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इधर, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को तत्काल राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि के साथ चार-चार कंबल, एक-एक तिरपाल, टेंट दिया गया है। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed