फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fields and gardens were washed away in Dakra Majra

Dehradun News: डाकरा मजरे में खेत व बगीचे बहे

Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fields and gardens were washed away in Dakra Majra
ग्राम पंचायत खरोड़ा के डाकरा मजरे में अतिवृष्टि में किसानों के खेत और बगीचों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। आपदा में गांव के 13 किसानों की फसल, खेत बह जाने के साथ गांव की सड़क और कई गांवों को जोड़ने वाला खरोड़ा-कुनैन मोटर मार्ग भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन


तेज बारिश के पानी के साथ बहकर आए मलबे से बारू नामक किसान के पांच खेत और 600 पेड़, भज्जू के चार खेत और 300 पेड़, शईशू के पांच खेत और 600 पेड़ बह गए। इसी प्रकार से तिलकू के तीन खेत और 300 पेड़, केसर सिंह के दो खेत और 400 पेड़, बिरूडू के चार खेत और 400 पेड़, राणू के दो खेत और 200 पेड़, मुनिया का पूरा पट्टा और दो खेतों में 500 पेड़, बसिया के दो खेत और 300 पेड़ तथा साईबू के एक खेत और 100 पेड़ पानी और मलबे के साथ बह गए।
विज्ञापन




छात्र नेता व स्थानीय निवासी जसपाल व प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि अतिवृष्टि से खेतों की मिट्टी, सेब, नींबू आदि के सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर बह गए हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत झबराड़ के रोटा खड्ड, बादल खेड़ा, पणेतर और नेपाली बस्ती में बारिश के पानी के साथ बहकर आया मलबा खेतों और बगीचों में घुस गया। अतिवृष्टि में धारनाधार-जगथान-बुरायला मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार गिरने से बुरायला निवासी श्याम सिंह, सूरत सिंह आदि के खेत प्रभावित हुए हैं।



इसके अलावा लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता के पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटर मार्ग का लगभग पांच मीटर हिस्सा रावना खड्ड के उफान में बह गया, जबकि मेहरावना गांव के समीप भूस्खलन से चीड़ का पेड़ मार्ग पर गिरने से यातायात ठप हो गया।


एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि कि सभी क्षेत्रीय उपनिरीक्षकों को नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed