फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   festival season: Uttarakhand Roadways employees will get incentive allowance on duty

Uttarakhand: फेस्टिवल सीजन के लिए रोडवेज तैयार, ड्यूटी पर कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

दीवाली के दौरान ड्यूटी देने वाले रोडवेज के कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी लगातार निर्धारित दिनों तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों केे 500 रुपये से 600 रुपये प्रोत्साहन राशि देनी होगी।

विज्ञापन
festival season: Uttarakhand Roadways employees will get incentive allowance on duty
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम तैयार है। निगम ने जहां सभी डिपो में बस सेवा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं तो वहीं कर्मचारियों को फेस्टिवल सीजन में ड्यूटी पर प्रोत्साहन भत्ता देने की भी तैयारी है। सोमवार को इसके आदेश हो सकते हैं।

विज्ञापन


Dhanteras 2022: 27 सालों बाद खास योग में मनेगा धरतेरस, इस समय करें पूजा, ये हैं खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, फेस्टिवल सीजन में देहरादून से दिल्ली से लेकर राज्य के भीतर व अन्य राज्यों की बस सेवा के हिसाब से डाटा मांगा गया था। जो बसें वर्कशॉप में खड़ी हुई थी, उनकी मरम्मत पूरी की जा रही है। अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, दीवाली के दौरान ड्यूटी देने वाले रोडवेज के कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी लगातार निर्धारित दिनों तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों केे 500 रुपये से 600 रुपये प्रोत्साहन राशि देनी होगी।

ड्राइवर व कंडक्टरों के लिए इस दौरान किलोमीटर संचालन का क्राइटेरिया भी होगा। निर्धारित तिथियों पर कुल मिलाकर एक हजार या अधिक किलोमीटर बस संचालन पर एक हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सोमवार को परिवहन निगम इसके आदेश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed