फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Festival season: Special monitoring for adulterants in Uttarakhand

Uttarakhand: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों की खैर नहीं, यहां दर्ज कर सकते हैं शिकायत

Mon, 17 Oct 2022 07:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

विधानसभा स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए गए अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन
Festival season: Special monitoring for adulterants in Uttarakhand
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रदेश भर से तीन दिनों में 104 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 140 दुकानों का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के साथ ही मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए गए अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाने, उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन


 Dhanteras 2022: 27 सालों बाद खास योग में मनेगा धरतेरस, इस समय करें पूजा, ये हैं खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दर्ज करें शिकायत

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं खाद्य तेलों में मिलावटखोरी रोकने के लिए उत्तराखंड हेल्प डेस्क का गठन कर टोल फ्री नंबर 18001804246 जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति मिलावटखोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा लोग विभाग की वेबसाइट fda.uk.gov.in इन तथा विभागीय ईमेल fdc-uttarakhand@uk.gov.in पर किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव भेज सकते हैं। 



समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विगत तीन दिनों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान प्रदेश भर के 140 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 104 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

बैठक में प्रभारी सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश, उपायुक्त अरुणेंद्र सिंह चौहान, उप सचिव स्वास्थ्य केके शुक्ल, ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह, उपायुक्त खाद्य जीसी कंडवाल, आरएस रावत, मनीष सयाना, पीसी जोशी, रमेश सिंह, मंजू सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed