फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female teacher sexually molested by principal in roorkee

महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता के बयान दर्ज

Thu, 31 Jan 2019 03:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Jan 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Female teacher sexually molested by principal in roorkee
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला शिक्षक के यौन उत्पीड़न के केस में पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला शिक्षक से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। महिला शिक्षक ने कॉलेज प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इस मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात महिला दारोगा कर रही है। वहीं, जल्द ही इस मामले में कॉलेज स्टाफ व प्रधानाचार्य के भी ब्यान दर्ज किए जाएंगे। पिछले साल दिसंबर में रुड़की स्थित एक कॉलेज की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप था कि प्रधानाचार्य उनके साथ गलत हरकत करते हैं और उनका व्यवहार भी गलत है। महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही स्थानीय पुलिस से लेकर एसएसपी तक मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


महिला शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से इस मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात महिला दारोगा मनसा ध्यानी को सौंपी गई थी। बुधवार को इस मामले में महिला दारोगा मनसा ध्यानी ने महिला शिक्षक को कोतवाली में बुलाकर बयान दर्ज किए। साथ ही महिला शिक्षक से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। जल्द ही इस मामले में कॉलेज स्टाफ व प्रधानाचार्य समेत अन्य कर्मचारियों की बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed