फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female scorched due to HT line

एचटी लाइन की चपेट में आने से महिला झुलसी

Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Female scorched due to HT line
डांडा लखौंड के नूरीवालाबस्ती में मकान में काम करते समय एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को गंभीर अवस्था में दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पहले महंत इन्दिरेश अस्पताल और इसके बाद जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से लोगों आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उक्त लाइन को शिफ्ट करने के लिए कई बार ऊर्जा निगम से गुहार लगाई गई थी, लेकिन आज तक लाइन शिफ्ट नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर डांडा लखौंड के नूरीवाला बस्ती में श्यामा देवी (30) एक मकान में काम कर रही थी। काम करते समय महिला घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों और मजदूरों ने उसे तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे पहले महंत इन्दिरेश अस्पताल और इसके बाद वहां से जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त लाइन को हटाने के लिए तीन-चार साल से कार्रवाई चल रही है। पहले लाइन को शिफ्ट करने के लिए पोल आ गए थे, लेकिन एक प्राइवेट कंपनी के दबाव में ऊर्जा निगम ने लाइन को शिफ्ट नहीं किया। जबकि, इसके लिए विधायक निधि से ऊर्जा निगम में पैसे भी जमा करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed