फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female inspector dies during treatment in Vikas Nagar, family members create ruckus

Dehradun News: विकासनगर में उपचार के दौरान महिला दरोगा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Wed, 10 Apr 2024 04:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Female inspector dies during treatment in Vikas Nagar, family members create ruckus
झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान महिला दरोगा की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कराया। मृतका के देवर ने मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ झाझरा पुलिस चौकी को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना धीमान (52) पत्नी अशोक कुमार निवासी मांडूवाला, झाझरा स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में अवर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थीं। उन्हें गर्भाशय से संबंधित कोई समस्या थी। बीते पांच अप्रैल को झाझरा स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल उन्हें भर्ती कराया गया था। छह अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। मृतका के देवर और ग्राम सभा मांडूवाला के प्रधान सुदेश कुमार धीमान ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी जांचें की गईं। सबकुछ सामान्य होने के बाद ही ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर दो बजे तक बीना धीमान का स्वास्थ्य ठीक था। शाम को करीब 4:45 बजे डॉक्टर ने उन्हें सूचना दी कि बीना की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। मृतका के परिजनों ने कहा कि अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई। उन्होंने डॉक्टरों पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया है। कहा कि जब उन्होंने उपचार से संबंधित फाइल मांगी तो डॉक्टर उसे छिपाने लगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा जाएगा। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed