फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female auto driver Gulista along with her companions will provide free auto service

Dehradun News: महिला ऑटो चालक गुलिस्ता साथियों सहित देंगी फ्री ऑटो सेवा

Sat, 01 Mar 2025 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Female auto driver Gulista along with her companions will provide free auto service
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर दून की पहली महिला ऑटो चालक गुलिस्ता अंसारी अपनी महिला साथियों के साथ नई पहल करने जा रही हैं। वह आठ मार्च को सुबह से शाम तक फ्री ऑटो सेवा देंगी। यह पहल बेशक छोटी हो, लेकिन इसके मायने काफी बड़े हैं।
विज्ञापन




गुलिस्ता अंसारी ने बताया कि देहरादून में उनके अलावा अन्य तीन महिलाएं बीना क्षेत्री, साइन सैफी और रानू रावत ऑटो चलाती हैं। यह सभी आठ मार्च को तहसील चौक से डालनवाला तक सभी के लिए फ्री ऑटो सेवा प्रदान करेंगी। इस पहल के जरिए वह महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश देंगी। महिलाओं को यात्रा के लिए सुरक्षित विकल्प प्रदान करना भी उनका मकसद है।
विज्ञापन


गुलिस्ता का यह कदम महिला सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इससे वह संदेश देना चाहती हैं कि अगर महिलाएं ठान लें तो उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iजानिए गुलिस्ता को, किया कड़ा संघर्षI


एमडीडीए कॉलोनी की रहने वालीं गुलिस्ता अंसारी छह बहनों में सबसे छोटी हैं। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने एक दवा बनाने वाली कंपनी में काम शुरू किया। बाद में किस्त पर रिक्शा लिया, साल 2017 में गुलिस्ता ने अपना सफर शुरू किया और अन्य महिलाओं को भी रास्ता दिखाया। उन्हें देख अन्य जरूरतमंद महिलाएं भी इस रास्ते पर चल पड़ीं। परिवहन विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के सहयोग से उनके लिए पहला महिला ऑटो स्टैंड बनाया गया।



गुलिस्ता और साथी महिला ऑटो चालकों का यह प्रयास सराहनीय है। महिला ऑटो चालकों के लिए दून अस्पताल के पास पिंक ऑटो स्टैंड बनवाया गया है। परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़े, इसके प्रयास किए जाएंगे। - सविन बंसल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed