{"_id":"676d9f3dcded48c2e807dc76","slug":"fee-law-should-be-implemented-effectively-in-uttarakhand-dehradun-news-c-5-1-drn1031-579662-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में प्रभावी रूप से लागू हो फीस कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में प्रभावी रूप से लागू हो फीस कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iएसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
I
Iसाईं ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल रायपुर में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। बैठक में कहा गया कि उत्तराखंड में प्रभावी रूप से फीस कानून लागू किया जाए। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।I
Iबैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में विद्यालयों की पहचान सुरक्षित करने के लिए ट्रेडमार्क प्रक्रिया लागू करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी शैक्षणिक सत्र में नई शिक्षा नीति के अनुपालन को सुचारू बनाने के लिए सुझाव दिए गए। साथ ही कोचिंग संस्थानों में डमी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आरटीई फीस का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देने का प्रस्ताव लाने के साथ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. समरजीत सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर, भरत सिंह रावत, महावीर उपाध्याय, सुरेश चंद्र रमौला, रुद्राक्ष जोशी, पीसी भट्ट, गिरीश जोशी, तरुण कुमार सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाश कोश्यारी, राजीव गंगवार, चंद्रप्रकाश नौटियाल आदि मौजूद रहे।I