फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FDA raids drug distributors in three districts, seals three shops

Dehradun News: एफडीए की तीन जिलों में दवा वितरकों पर छापामारी, तीन दुकानें सील

Mon, 23 Feb 2026 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
FDA raids drug distributors in three districts, seals three shops
-प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप व अन्य दवाइयों के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

-अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रदेश भर में जारी रहेगी कार्रवाई : स्वास्थ्य सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप व अन्य मनप्रभावी दवाइयों के खिलाफ तीन जिलों में वितरकों पर छापामारी की कार्रवाई कर तीन दुकानों को सील किया है। जबकि एक दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया।

सोमवार को स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने प्रतिबंधित दवाइयों के इस्तेमाल को रोकने के संबंध में एफडीए अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी ने औषधि निरीक्षकों की तीन टीम गठित कर देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में छापामारी की कार्रवाई की। टीम ने देहरादून जिले के हरबर्टपुर में मिस्टिक फार्मा व ट्रस्ट वे फार्मास्युटिकल का निरीक्षण किया। दोनों वितरकों की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानों को सील किया गया। जबकि हरिद्वार जिले में बहादराबाद में एनिमिटीज लाइफ साइंस लिमिटेड पर कार्रवाई की गई। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दवाइयों के स्टॉक को 15 दिन के लिए सीज किया गया। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में फूटेक फार्मास्युटिकल लिमिटेड में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। लेकिन प्रतिष्ठान बंद होने से टीम ने नोटिस चस्पा किया। विभाग ने फर्म संचालक को औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में दुकान खोलने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश भर में प्रतिबंधित दवाइयों के बिक्री व निर्माण करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed