{"_id":"60ceefc08ebc3e2dae2ca2ec","slug":"fathers-day-2021-children-could-not-come-home-in-second-wave-of-corona-met-their-father-online-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे : कोरोना की दूसरी लहर में घर नहीं आ सके बच्चे, इस साल ऑनलाइन की पिता से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फादर्स डे : कोरोना की दूसरी लहर में घर नहीं आ सके बच्चे, इस साल ऑनलाइन की पिता से मुलाकात
Sun, 20 Jun 2021 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:42 PM IST
सार
रविवार को दुनिया भर में पिता को समर्पित दिन फादर्स डे मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवानी रावत, पूर्णिमा रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिए पिता की कुर्बानियों का कोई विकल्प नहीं। पिता के प्रति आभार जताने के लिए हर साल एक खास मौका होता है।
विज्ञापन
रविवार को दुनिया भर में पिता को समर्पित दिन फादर्स डे मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने परिवार से दूर होने के चलते इस साल ऑनलाइन ही अपने पिता से मुलाकात की। बीते साल से कोरोना काल में ऑनलाइन का चलन बढ़ा है। ऐसे में संकट की इस घड़ी में कई बच्चे आज यानि रविवार को ऑनलाइन ही अपने पिता से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ साल से श्रीनगर के बेस अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर मैं अपनी सेवाएं दे रही हूं। हर साल फादर्स डे को परिवार के साथ खास बनाया जाता था। परिवार देहरादून के जोगीवाला में रहता है, लेकिन कोरोना काल में घर जाना सुरक्षित नहीं है तो इस बार ऑनलाइन ही पिता से मुलाकात कर उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
-शिवानी रावत
कोरोना काल में शहर से गांव जाना सुरक्षित नहीं है। पौड़ी के गांव में मां पिता के साथ अन्य सदस्य भी रहते हैं तो इस बार फादर्स डे पर ऑनलाइन ही पिता से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। फादर्स डे के लिए इंतजार रहता है। यह हम सबके लिए एक खास मौका होता है कि पिता के प्रति हम सब मिलकर आभार जता सकें। संकट की इस घड़ी में ऑनलाइन उत्सव मनाना सुरक्षित है।
-पूर्णिमा रावत