फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father throw Newborn girl child in ganga and killed in roorkee

पिता को तीन महीने की बच्ची पर भी नहीं आया तरस, षड़यंत्र रचकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Tue, 18 Dec 2018 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Father throw Newborn girl child in ganga and killed in roorkee
killer father

पुलिस की जांच पड़ताल में तीन माह की मासूम आहना का कातिल उसका पिता ही निकला। पुलिस के अनुसार पिता ने बच्ची को गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या की थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी की प्रताड़ना के चलते उसने यह जघन्य कदम उठाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जल पुलिस बच्ची के शव की तलाश कर रही है। लंढौरा निवासी शौकीन पुत्र मुस्तफा ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले बेड़पुर गांव निवासी शहजाद पुत्र महमूद के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उसकी बहन के यहां करीब साढ़े तीन माह पहले बच्ची आहना ने जन्म दिया था। शौकीन का आरोप था कि करीब पंद्रह दिन पहले शहजाद आहना को डाक्टर को दिखाने के बहाने ले गया था, लेकिन उसे लेकर वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि शहजाद ने पिता महमूद और भाई कल्लू व याकूब के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत बच्ची गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी शहजाद पुत्र महमूद को चिराग अली शाह की मजार के पास बेड़पुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शहजाद की यह दूसरी पत्नी है।

उसे पहली पत्नी से एक लड़की और एक लड़का है। फरवरी 2017 में पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद शहजाद ने दूसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चों से प्यार नहीं करती थी।

इसी के चलते उसने अपने उसने तीन साल के बेटे को उसकी बुआ के पास छोड़ रखा है। उसने बताया कि अक्सर पहली पत्नी के बच्चों को लेकर घर में कहासुनी होती रहती थी। इसके चलते उसने बच्ची को गंगनहर में फेंकने का फैसला किया।

आरोपी का कहना था कि बच्ची की मौत के बाद शायद उसकी पत्नी पहली पत्नी के बच्चों को प्यार करने लगे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्ची के शव की गंगनहर में गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

ये रहे टीम में शामिल
थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसआई आमिर खान, हैड कांस्टेबल अहसान अली सैफी, संजय राम, रविंद्र राणा, सोफिया अंसारी, संजीव कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed