फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father's statement recorded

शुभम की हत्या में पुलिस ने दर्ज किए पिता के बयान

Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father's statement recorded
देहरादून। रायपुर में अप्र्रैल में हुई शुभम मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पिता और ओएफडी अधिकारी जयकरन मिश्रा के बयान दर्ज किए। विवेचक ने बृहस्पतिवार को उसके दोस्तों को बयान दर्ज कराने बुलाया है। इन्हीं चार दोस्तों पर शुभम के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ओएफ डी अधिकारी जयकरन मिश्रा के बेटे शुभम मिश्रा की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट में जहर आने के बाद नया मोड़ आ गया है। इसी आधार पर पिता ने बेटे की हत्या में दोस्त लबप्रीत, श्रेष्ठ त्यागी, संजय और ईशु को आरोपित किया है। रिपोर्ट में कहा है कि बेटे शुभम मिश्रा का इस साल 12 मई को विवाह होना था। इसी सिलसिले में वे पत्नी के साथ बाराबंकी गए थे। 17 अप्रैल की रात शुभम के साथ चार दोस्त भी थे। 18 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर इन दोस्ताें ने शुभम को हायर सेंटर ले जाने में लापरवाही बरती। सही समय पर उपचार न मिलने पर शुभम की मौत हो गई। विसरा रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की है। विवेचक संजय मिश्रा ने बुधवार को शुभम के पिता जयकरन मिश्रा के बयान दर्ज किए। इस दौरान मिश्रा ने आरोपों को दोहराया है। साथ ही आरोप लगाया कि उसके बेटे के मोबाइल का डाटा भी उड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed