फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father raped his minor daughter in a cowshed

Dehradun News: पिता ने गोशाला में नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Fri, 26 Jul 2024 04:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Father raped his minor daughter in a cowshed
I- दूसरी बार प्रयास करते हुए पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

I
Iतहसील क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गोशाला में दुष्कर्म किया। आरोपी ने जब दूसरी बार दुष्कर्म का प्रयास किया तो पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उस समय नाबालिग ने माता को बताया कि पिता ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। माता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।I
Iकालसी तहसील क्षेत्र एक गांव की महिला ने राजस्व पुलिस को बृहस्पतिवार को तहरीर दी। बताया कि उसका पति शराबी है और उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। बताया कि 17 दिन पहले वह किसी कार्य से गांव से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी गोशाला में काम कर रही थी। बताया कि उसके पति ने नाबालिग बेटी के साथ गोशाला में दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने उसने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और जान से मारने की धमकी दी।I
विज्ञापन

Iबताया कि 20 जुलाई को शाम करीब पांच बजे पति ने शराब पीकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के चिल्लाने पर उन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे पति के चंगुल से छुड़ाया। बेटी ने उन्हें बताया कि पति पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। नायब तहसीलदार कालसी मनोहर लाल अंजुवाल ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed