फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped daughter with friend and relative raped girl

शर्मनाक: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर बेटी से तो रिश्तेदार ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

Wed, 25 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
father raped daughter with friend and relative raped girl

देहरादून में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग पुत्री से दुराचार का आरोप है। आरोप है कि घटना में व्यक्ति के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी शामिल था। नाबालिग लड़की की मां ने अपने पति व दूसरे व्यक्ति के खिलाफ उड़िसा में  गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। घटनास्थल देहरादून होने के कारण इस मुकदमे को दून के रायपुर थाना में ट्रांसफर किया गया है। 

विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उड़िसा के चौदवार कटक थाने से दुराचार का मुकदमा ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने बताया कि उड़िसा निवासी एक व्यक्ति साल 2015 से 2017 तक अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र में रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसके बाद नवंबर 2017 में परिवार वापस उड़िसा लौट गया। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि उड़िसा लौटने के बाद उसकी नाबालिग बेटी ने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वे देहरादून में थे तब उसके पिता ने अपने एक परिचित देवेंद्र झा निवासी रायपुर के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया था। महिला की शिकायत पर चौदवार कटक थाना पुलिस ने सामूूहिक दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही एक पुलिस टीम को उड़िसा भेजकर मामले की पूरी जानकारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी में गए रिश्तेदार ने नाबालिग बच्ची से किया दुराचार 

father raped daughter with friend and relative raped girl

जन्मदिन पार्टी में गए एक रिश्तेदार ने परिवार की एक मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी रात में परिवार के साथ ही रुका था और घटना को अंजाम देकर सुबह वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अमेठी उत्तर प्रदेश का रहने वाला परिवार यहां क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। परिवार का मुखिया राज मिस्त्री का काम करता है। सोमवार रात को राज मिस्त्री के बेटे का जन्म दिन था। इसमें उसने कई रिश्तेदारों को भी बुलाया था। रिश्तेदारों के साथ उनका एक अन्य दूर का रिश्तेदार बृजेश कुमार भी पार्टी में पहुंचा था। आरोप है कि बृजेश रात में परिवार के सदस्यों के साथ सो गया। वहां परिवार की तीन बेटियां भी सोई हुई थी।

बृजेश पर आरोप है कि उसने इन लड़कियों में से सबसे बड़ी लड़की जो कि मंदबुद्धि भी बताई जा रही है कि साथ दुराचार किया और सुबह उठते ही वहां से भाग निकला। बृजेश के जाने के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को यह बात बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने बृजेश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। क्लेमेंटटाउन थाने के दारोगा पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed