{"_id":"5b5dc4b74f1c1b6e118b6320","slug":"father-in-law-and-husband-beaten-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से लौट रही महिला को ससुर और पति ने बुरी तरह पीटा, घायल की चीख पुकार सुन दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से लौट रही महिला को ससुर और पति ने बुरी तरह पीटा, घायल की चीख पुकार सुन दौड़े लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से लौट रही महिला को उसके ससुर व पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने उसे आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव की प्रियंका पुत्री नाथीराम ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसका ससुरालियों के साथ दहेज को लेकर विवाद है।
प्रियंका का कहना है कि वह 27 जुलाई को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में तारीख पर आई थी। आरोप है कि तारीख देने के बाद जब वह न्यायालय परिसर से बाहर चली आई तो इसी बीच परिसर में ही मौजूद उसके पति मोनू, ससुर वेदपाल ने उसे घेरकर मारपीट की। आरोप है कि इस बीच हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर तहसील परिसर में मौजूद लोग दौड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति मोनू व ससुर वेदपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज के मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन