{"_id":"5bc5e23dbdec226999176361","slug":"father-in-law-and-devar-sexual-assault-with-woman-and-give-threat-to-kill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहू को अकेला देख हैवान बने ससुर और देवर ने किया दुराचार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को अकेला देख हैवान बने ससुर और देवर ने किया दुराचार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
रुड़की निवासी एक महिला के साथ पंजाब स्थित उसकी ससुराल में ससुर और देवर ने दुराचार किया। आरोप है कि विरोध करने पर बंधक बनाकर महिला के साथ मारपीट भी गई। किसी तरह वहां से भागकर महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल पंजाब का होने के कारण मामले में पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पूर्व पंजाब निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला के ससुर और देवर उस पर बुरी नजर रखने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
पति ने भी लगाया झूठा आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी तो पति ने उलटा उसी पर झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट की।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद देवर ने भी घर में अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। उसने अपनी सास से शिकायत की तो उसके साथ फिर मारपीट की गई। साथ ही जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
उसने अपने मायके जाने की बात कही तो ससुरालियों ने मना कर दिया। आरोप है कि जिद करने मारपीट कर उसे बंधक बना लिया गया। रविवार को मौका पाकर वह किसी तरह ससुराल से भागकर रुड़की पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल पंजाब होने पर मामले को संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।