फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father fight bear for son life after attack in champawat

भालू से बेटे को बचाने के लिए जान पर खेल गए पिता, तीन मिनट तक हाथापाई कर ऐसे बचाई जान

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Father fight bear for son life after attack in champawat
भालू से भिड़े प्रीतम राम

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के डनगांव निवासी प्रीतम राम बेटे को बचाने के लिए भालू से भिड़ गए। तीन मिनट तक हुए इस संघर्ष में उन्होंने हाथ से ही भालू पर कई वार किए।

विज्ञापन


इस संघर्ष में भालू ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। नेपाल सीमा से लगे डनगांव निवासी कारपेंटर प्रीतम राम (42) पुत्र नाथू राम बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे बेटे जीवन और सोनू के साथ गायों को लेकर जंगल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


घर से करीब 200 मीटर दूर भालू उनके पुत्र सोनू (15) की तरफ बढ़ा। भालू को आगे बढ़ता देख प्रीतम सोनू को बचाने के लिए भालू से भिड़ गए। उन्होंने करीब तीन मिनट भालू का सामना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भालू के हमले में प्रीतम के चेहरे, आंख और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं हैं। बाद में लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया। प्रीतम के बेटे जगदीश कुमार और गांव के लोग उन्हें 108 से 35 किमी दूर लोहाघाट अस्पताल ले आए।

जानकारी मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. रवींद्र बोहरा, किरन जोशी, दीपक, नवीन कन्नौजिया ने घायल प्रीतम का इलाज किया। चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि गंभीर हालत को देखते हुए प्रीतम को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed