फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father Done Minor Daughter Marriage and husband throw her into ditch 

शर्मनाक: पिता ने कराई नाबालिग बेटी की शादी, पति ने घुमाने के बहाने खाई में दे दिया धक्का और अब...

Thu, 18 Oct 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Father Done Minor Daughter Marriage and husband throw her into ditch 
पहाड़ुु से पत्नी को दिया धक्का - फोटो : demo pic

पिता ने गैर कानूनी तरीके से नाबालिग बेटी की शादी करवा दी और पति ने नाबालिग को घुमाने के बहाने ले जाकर खाई में धकेल दिया। घायल हालत में ग्रामीणों ने नाबालिग को खाई से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


बुधवार को अल्मोड़ा चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों दिव्या साह, भास्कर जोशी और चंद्रा सिंहने महिला पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग का मेडिकल कराया। नाबालिग को काफी चोटें आई हैं। फिलहाल, लड़की को बाल कल्याण समिति ने अपने पास रखा है। 
विज्ञापन


तीन चार दिन पहले सल्ट तहसील के एक गांव के पास नाबालिग लड़की के घायल हालत में खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से स्थानीय पुलिस ने उसे स्थानीय चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 अगस्त को दिल्ली के एक युवक से हुई थी शादी

सल्ट की चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने अल्मोड़ा चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क कर नाबालिग को उसके सुपुर्द कर दिया। बुधवार को पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम नाबालिग को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन के अनुसार नाबालिग के पिता ने 27 अगस्त को दिल्ली के एक युवक से उसका विवाह करा दिया था। 13 अक्तूबर को उसका कथित पति उसे घुमाने के लिए यहां लेकर आया और सल्ट के पास उसने लड़की को खाई में धकेल दिया।

खाई में गिरने के बाद लड़की चीखने लगी। उसकी पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed