फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father did sexual assault with daughter

जन्म देने वाला ही हैवान: दो साल से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था बाप, ऐसे हुआ खुलासा, रुला देगी पीड़िता की आपबीती

Thu, 14 Jul 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर(रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

बेटियां घर के बाहर ही नहीं घर में भी असुरक्षित हैं। ऐसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं जिन्होंने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार किया है। ऐसा ही एक मामला रुड़की जिले के भगवानपुर में आया है। यहां एक बाप ने अपनी बेटी को दो साल तक हवस का शिकार बनाया। 

विज्ञापन
father did sexual assault with daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटी से पिता द्वारा दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बिहार के जिला रोहतास के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी परिवार के साथ भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रहता है। वह एक फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है। उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है।

विज्ञापन

बेटी को देता था जान से मारने की धमकी

आरोप है कि आरोपी पिता दो साल से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता की हरकतों से परेशान होकर मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और मां को मामले की जानकारी दी। 

मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

छात्रा की बात सुनकर प्रधानाचार्य और मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रधानाचार्य और मां छात्रा को लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा के पिता के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 


 
विज्ञापन

कपड़ों की फॉरेंसिक जांच

आरोपी को भगवानपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल कराने के बाद छात्रा के पोक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही छात्रा के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2022: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी

सहमी-सहमी सी रहती थी किशोरी

प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा स्कूल में भी सहमी-सहमी सी रहती थी। वह क्लास में अपने सहपाठियों के साथ अधिक बातचीत भी नहीं करती थी। वहीं, मां ने बताया कि वह घर में भी चुपचाप रहती थी। कई बार उससे इस बाबत जानकारी ली लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed