फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022 Start Today July 14 Know Registration Route Diversion And All Details In Hindi

Kanwar Yatra 2022: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी

Thu, 14 Jul 2022 08:16 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jul 2022 08:16 AM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Start Today July 14 Know Registration Route Diversion And All Details In Hindi
कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से विधिवत कांवड़ मेला शुरू हो जाएगा। यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बुधवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं। मेला 26 जुलाई तक चलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Kanwar Yatra 2022: वॉच टावर से यूपी-उत्तराखंड पुलिस करेगी निगरानी, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी मौजूद रहे। 

Trending Videos

ये दिए गए निर्देश 

- प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। 
- कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल को प्रयोग नहीं करेगा। 
- ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन करते मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 
- यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजा जाए। 
- बॉर्डर पर कांवड़ वाहनों की चेकिंग सख्ती से की जाए। 

अच्छा हो पुलिस का रिस्पांस टाइम 

किसी भी घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंचने के लिए पुलिस का रिस्पांस टाइम अच्छा होना चाहिए। कर्मचारी किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास करेंगे। उच्चाधिकारियों को भी सूचित करेंगे। जोनल पुलिस अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों एवं एसपीओ के साथ मीटिंग कर वहां की व्यावहारिक समस्याओं एवं कठिनाइयों के बारे में जानेंगे। 

हाईवे पर पार्क नहीं होंगे वाहन 

ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी पुलिस कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग या अन्य मार्गों पर वाहनों को पार्क नहीं होने देंगे। जिन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है, उन्हीं स्थानों पर वाहनों को भेजेंगे, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो पाए। 


जीरो जोन में नहीं ले जाएंगे अधिकारी वाहन 

हरकी पैड़ी जीरो जोन क्षेत्र में कोई भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपने निजी और सरकारी वाहन से नहीं जाएगा। नगर क्षेत्र में भीमगोड़ा बैरियर, पोस्ट आफिस तिराहा एवं हरकी पैड़ी के क्षेत्रों में पुलों पर तैनात पुलिसकर्मी ठेली या हाथ में सामान बेचने वालों को हरकी पैड़ी की ओर जाने से रोकेंगे। हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित पुलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और पुलों से नदी में छलांग लगाने वालों को रोका जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed