{"_id":"683f50a3c0b18f4fb40f4307","slug":"father-and-son-resident-of-paonta-injured-in-accident-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-707416-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुर्घटना में पांवटा निवासी पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुर्घटना में पांवटा निवासी पिता-पुत्र घायल
Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में दो बाइकों की टक्कर में हिमाचल प्रदेश के पांवटा निवासी पिता-पुत्र घायल हो गए। भाई की तहरीर पर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में हिमाचल प्रदेश के थाना सेनवाला के भेहडेवाला निवासी जीवन सिंह ने बताया कि एक जून को उनके भाई जाल सिंह अपनी बाइक से जस्सोवाला आए थे। भाई के साथ में उनका भतीजा अंकुश कुमार भी बाइक सवार था। बताया कि ढकरानी में एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। धूलकोट स्थित एक अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। बताया कि बाइक सवार एक-दूसरे को फरमान और लुका कहकर बुला रहे थे। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।