{"_id":"5a4b629d4f1c1bb34a8b9ba5","slug":"father-and-son-done-such-a-thing-with-old-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बाप-बेटे की इस हरकत ने किया शर्मसार, बेबस मां की कहानी पढ़कर नम हो जाएंगी आंखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे की इस हरकत ने किया शर्मसार, बेबस मां की कहानी पढ़कर नम हो जाएंगी आंखें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल)
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
women
- फोटो : concept photo
मां अब बूढ़ी हो गई थी और बाप-बेटे ने शर्मसार कर देने वाला काम किया। इस बेबस मां की कहानी आपकी आंखें नम कर देगी।
विज्ञापन
विकासखंड के हरिनगर गोलाखेत निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को उसके पति और बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। बेघर हुई यह वृद्धा पिछले कई दिनों से यहां बाजार में घूम-घूम कर लोगों को अपनी व्यथा सुनाकर न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है।
बीते कई दिनों से यहां बाजार में घूम रही वृद्धा बताती है कि उसका नाम कमला देवी और उम्र 70 साल है। बकौल कमला देवी वह मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली है और 50 साल पहले परिजनों के विरोध के बावजूद उसने हरिनगर गौलाखेत निवासी ख्याली राम से अंतर जातीय विवाह किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सौतेले बेटे को अपनी जान से भी ज्यादा चाहा और उसी ने ठुकराया
old womens
वह बताती हैं कि तब ख्याली राम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उसका एक वर्षीय बेटा था। शादी के बाद उसने पति की खूब सेवा की और एक वर्षीय बेटे की भी परवरिश की। वर्तमान में ख्याली राम के बेटे का विवाह हो चुका है और उसके पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
कमला देवी का कहना है कि चूंकि अब वह बुजुर्ग हो चुकी है, इसलिए उसके पति और बेटे ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। तभी से वह यहां बाजार में कभी एक दुकान में तो कभी दूसरी दुकान में जाकर लोगों को अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय दिलाने की मांग करती रहती है।
बुजुर्ग कमला देवी की बातें तो सब सुनते हैं लेकिन उसकी मदद के लिए अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है।