{"_id":"6afc7f5566fa918136018b84","slug":"father-and-son-create-a-scene-surround-a-car-in-the-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138619-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पत्नी के शक में बीच सड़क पर कार घेरकर तोड़फोड़, पिता-पुत्र ने मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पत्नी के शक में बीच सड़क पर कार घेरकर तोड़फोड़, पिता-पुत्र ने मचाया हंगामा
Tue, 17 Nov 2026 09:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
- किसी व्यक्ति से फोन पर बात करने के शक में पत्नी को तलाशने निकला था पति, जीवनगढ़ से कार का पीछा कर डाकपत्थर चौक पर रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पत्नी के किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने के शक ने मंगलवार रात सड़क पर हंगामे की स्थिति पैदा कर दी। पत्नी की तलाश में निकले पति और उसके बेटे ने जीवनगढ़ से डाकपत्थर चौक की ओर आ रही एक कार का पीछा किया और चौक के पास उसे रोककर तोड़फोड़ का प्रयास किया। कार में सवार दोनों लोग चकराता घूमने आए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाकपत्थर चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी मंगलवार को खरीदारी करने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पति अपने बेटे के साथ स्कूटर से उसकी तलाश में निकल पड़ा। पति को शक था कि उसकी पत्नी फोन पर हरियाणा के किसी व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक के चलते रात को पिता-पुत्र ने जीवनगढ़ से डाकपत्थर चौक की ओर आ रही हरियाणा नंबर की एक कार का पीछा शुरू कर दिया। डाकपत्थर चौक के पास दोनों ने कार को रोक लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पिता-पुत्र ने कार के शीशे तोड़ने का प्रयास किया। इससे कार की विंडशील्ड और फ्रंट मिरर में दरारें पड़ गईं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बाजार चौकी ले आई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। दोनों हरियाणा से चकराता घूमने आए थे और वापस घर लौट रहे थे। व्यक्ति को गलतफहमी हो गई थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।