{"_id":"59f42bbb4f1c1b65548b9997","slug":"fast-working-on-amit-shah-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के इस फरमान पर अब तेजी से हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के इस फरमान पर अब तेजी से हो रहा काम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के फरमान पर अब तेजी से काम हो रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के बाद किसान मोर्चा ने भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय कर दी है।
विज्ञापन
यह बैठक शनिवार को रुड़की में आयोजित की जा रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस बैठक में भाग लेंगे। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने दून प्रवास के दौरान मोर्चों की कार्य समिति बैठक न होने पर खफा हुए थे। उन्होंने पदाधिकारियों को आइना दिखाया था। इसका असर यह हुआ है कि सवा महीने के भीतर ही एक के बाद एक मोर्चों की बैठकें संपन्न होती जा रही हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक कोटद्वार में हुई। इसके बाद, महिला मोर्चा ने हरिद्वार में प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की। अब भाजपा किसान मोर्चा रुड़की में प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित करने जा रहा है। मोर्चों की बैठक आयोजित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि ये बैठकें देहरादून में न होकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएं। इसके अलावा, मोर्चों की मजबूती के लिए इनमें खास तौर पर विचार विमर्श हों।
विज्ञापन
आज अरविंद पांडेय सुनेंगे शिकायतें
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शनिवार को जनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। यह जानकारी सीएम के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट ने दी है। उन्होंने बताया है कि अब हफ्ते में तीन दिन जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को यूं तो राज्य मंत्री रेखा आर्या की ड्यूटी तय है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था में वह सोमवार को जन शिकायतों की सुनवाई कर चुकी हैं। इसलिए शनिवार को अरविंद पांडेय लोगों की समस्याएं दूर करेंगे।