फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fast wind and heavy rain in dehradun uttarakhand

गरज के साथ देहरादून में रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना

Wed, 21 Mar 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Mar 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
fast wind and heavy rain in dehradun uttarakhand
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदरा ऐसे बरसे कि सुहावने मौसम ने दिल खुश कर दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे तेज गरज और हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। दून के रायपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी पड़े। दोहपर तक रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा। कहीं-कहीं तेज हवाओं से पेड़ भी गिर गए। रुद्रपुर में दोपहर बाद बारिश शुरु हो गई। रुद्रप्रयाग में दिन में साढ़े 12 बजे बाद धुंध के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। एक बजे बाद नैनीताल में भी बारिश शुरू हो गई। गैरसैंण भी बारिश शुरु हो गई। वहीं घनसाली में ऊपरी पहाड़ों गंगी और पिंस्वार में बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश का हुई।

मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेषकर पहाड़ी जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

चारधाम समेत ज्यादातर इलाकों में मध्यम वर्षा

fast wind and heavy rain in dehradun uttarakhand
बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

उत्तरकाशी, देहरादून, नई टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होगी।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चारधाम समेत ज्यादातर इलाकों में मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। कुछ इलाकों में दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह भी हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed