{"_id":"6150d8138ebc3e93fe36495e","slug":"fashion-is-from-the-heart-sapna-choudhary-city-news-drn3916449103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन तो दिल से होता है : सपना चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन तो दिल से होता है : सपना चौधरी
विज्ञापन
फैशन शो में रैंप वॉक करतीं शो स्टॉपर सपना चौधरी। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून फैशन शो में बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डिजाइनर रोहित रॉय की शो टॉपर रहीं। सपना ने जैसे ही रैंप वॉक किया सभागार तालियों से गूंज उठा। सपना चौधरी ने कहा कि फैशन दिल से होता है। अगर हम सकारात्मक सोच रखते हैं तो चेहरे पर अपने आप चमक आ जाती है।
सिनमिट कम्यूनिकेशन और फैशन वॉक मैनजमेंट की ओर से आयोजित फैशन शो में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के मॉडल्स ने रैंप वॉक कर जलवे दिखाए। कार्यक्रम में डिजाइनर मुकेश दुबे, हैदर अली, फेहद, ऑरिन नायाब, आदिल मिर्जा, तानिया सेन, सुजय दास गुप्ता, समीर बर्मन, नाजिन अली खान के परिधानों ने सबको मंत्रमुग्ध किया। ऑरिन नायाब, आदिल मिर्जा और सुजय दास के डिजाइन आकर्षण का केंद्र रहे। सपना ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि जल्द ही वह बेव सीरीज और फिल्मों में नजर आएंगी। साथ ही कुछ शो हैं जो अक्तूबर से प्रसारित किए जाएंगेे।
उन्होंने उत्तराखंड में शूटिंग के सवाल पर कहा कि निर्माता निर्देशक और सरकार से सीधा संपर्क होने के बाद ही वह उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहेंगी। किसी बिचौलिए के माध्यम से वह उत्तराखंड में शूटिंग नहीं करेंगी। इस दौरान दर्शकों ने सपना के साथ जमकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर आयोजक दलीप सिंधी, राजीव मित्तल, कोरियोग्राफर आकांशा गुप्ता, अजेंद्र गौतम, जैज, हेमंत कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
राजनीति पार्टी में शामिल होने से किया इंकार
डांसर सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने वाले सवाल पर कहा कि वह अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहतीं। उनका फोकस अपने काम पर है। बीजेपी और अन्य पार्टियों की ओर से कई ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी राजनीति पार्टी में नहीं जाना चाहती।