{"_id":"6758c30a8a51bf756b0183f4","slug":"farmers-honored-in-agricultural-science-fair-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-567387-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: माया देवी विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान मेले में सम्मानित किए गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: माया देवी विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान मेले में सम्मानित किए गए किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माया देवी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले में खेती किसानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार कुछ चाइनीज फसलों के उत्पादन की योजना पर कार्य कर रही है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। सरकार का प्रयास किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का है।
कृषि और विज्ञान मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री गणेश जोशी और विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंंचा रही हैं। सरकार बासमती, सुगंधित बासमती, औषधीय पौधे, सब्जी, फल व फूल के क्षेत्र में चाइनीज फसलों के उत्पादन का प्रयोग कर रही है। सरकार का उद्देश्य भोजन, पोषण व आजीविका को सुरक्षित करना है। उन्होंने कृषि विज्ञान मेले के आयोजन को किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जानकारी परक बताया।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कृषि मेले से युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी। भारत सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही नमो ड्रोन, दीदी राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन, एग्रीकल्चर एंड क्राफ्ट स्ट्रक्चर फंड फसल बीमा सुरक्षा योजना आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में 150 विद्यालयों छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एमएल जुयाल, उपाध्यक्ष डाॅ. तृप्ति सेमवाल जुयाल, कुलपति डाॅ. आशीष सेमवाल, प्रति कुलपति डाॅ. मनीष पांडेय, डाॅ. खूब सिंह, डाॅ. हिमांशु, एसके सिंह, शिवानी जग्गी, दीपा चावला, डाॅ. मीनाक्षी तिवारी, शैलेश पांडेय, रूप सोनी आदि मौजूद रहे।